Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

शनिवार के प्रदर्शन में कानून-व्यवस्था भंग को लेकर कोलकाता पुलिस ने जारी किया बयान

पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी, हालांकि किन नेताओं या समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई हुई और किन घटनाओं में मामला दर्ज किया गया, इस पर स्पष्ट विवरण साझा नहीं किया गया।

11 Aug 2025

शनिवार के प्रदर्शन में कानून-व्यवस्था भंग को लेकर कोलकाता पुलिस ने जारी किया बयान

कोलकाता। शनिवार को हुए एक राजनीतिक दल के विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था भंग की घटनाओं पर कोलकाता पुलिस ने कुल पांच एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें से चार मामले न्यू मार्केट थाने में और एक मामला हियर स्ट्रीट थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी, हालांकि किन नेताओं या समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई हुई और किन घटनाओं में मामला दर्ज किया गया, इस पर स्पष्ट विवरण साझा नहीं किया गया।

पुलिस के बयान के अनुसार, नौ अगस्त को आयोजित इस विरोध के दौरान कई अलग-अलग घटनाएं हुईं। इनमें हाईकोर्ट के निर्देश की अवहेलना कर आर.आर. एवेन्यू के बजाय जुलूस को पार्क स्ट्रीट की ओर ले जाना, अन्य राजनीतिक दल के ‘राखी’ स्टॉल पर उत्पात मचाना, एक पुलिस कॉन्स्टेबल पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करना, हॉकर यूनियन कार्यालय में तोड़फोड़ और एक पत्रकार के कैमरे को क्षतिग्रस्त कर उसे जबरन रोककर रखने जैसी घटनाएं शामिल हैं।

पुलिस ने अदालत में दो आवेदन भी दायर किए हैं। इनमें पुलिस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने, जनता को असुविधा पहुंचाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है और मामले की जांच जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शनिवार के प्रदर्शन में कानून-व्यवस्था भंग को लेकर कोलकाता पु
पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी, हालांकि किन नेताओं या समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई हुई और किन घटनाओं में मामला दर्ज किया गया, इस पर स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News